IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025 Live Cricket Score Today Match

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025 Live Cricket Score Today Match (भारत बनाम पाकितान ए मैच लाइव स्कोरकार्ड ) Live Updates: इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज भिड़ंत हो रही है।

जीतेश शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट यूएई के खिलाफ 148 रन के अंतर से जीत के साथ शुरुआत की थी। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से उस मैच में कोहराम मचा दिया था और 42 गेंद में 15 छक्के की मदद से 144 रन जड़े थे। वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 40 रन के अंतर से मात देकर शुरुआत की है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबला जीतने के बाद एक दूसरे से भिड़ रही हैं। सीनियर एशिया कप 2025 का ट्रॉफी विवाद अबतक सुलझा नहीं हैं ऐसे में उभरते खिलाड़ियों वाली टीमों का आमना सामना हो रहा है। टीम इंडिया एक बार फिर टॉस और मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की रणनीति पर कायम रहेगी। सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि वैभव यूएई के खिलाफ मुकाबले वाला फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखें और पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दें। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा और इसका टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। मैच के ताजा स्कोर और लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

ऐसी हैं दोनों टीमें

इंडिया ए की टीम:

जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), नमन धीर (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वधेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाक, युधवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा। स्टैंड-बाय: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुष कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।

पाकिस्तान शाहीन:

यासिर खान, मोहम्मद नईम, गाजी घोरी (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद शाहजाद, मुबाशिर खान, सआद मसूद, खुर्रम शाहजाद, उबैद शाह और सुफियान मुकीम। स्टैंड-बाय: अहमद दानियाल, आराफात मिन्हास, मोहम्मद कैफ, शाहिद अजीज और मोहम्मद सलमान।

1 thought on “IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025 Live Cricket Score Today Match”

  1. IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025 Live Cricket Score Today Match (भारत बनाम पाकितान ए मैच लाइव स्कोरकार्ड ) Live Updates: इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज भिड़ंत हो रही है। 

Comments are closed.

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']