
आज विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के 29वें दीक्षांत समारोह में आदरणीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की।
यह केवल शिक्षा की पूर्णता का दिन नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने, समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने तथा नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का शुभारंभ है।
माँ सरस्वती से प्रार्थना है कि आप सभी विद्यार्थी अपनी विद्या, संस्कार और परिश्रम से सफलता के शिखर तक पहुंचे और भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनें।
इस अवसर पर मुझे डी. लिट की मानद उपाधि प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।


