जबलपुर में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने पेश की मिसाल, सड़क हादसे में घायल महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल
MP News: जबलपुर में एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने मानवता की मिसाल पेश की है, जहां उसने सड़क हादसे में घायल एक महिला को कंधे पर उठाया और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ देखती रही। आरक्षक के इस काम पर पुलिस अफसरों ने उसे शाबाशी भी दी है।


