मार्च महीने में इस दिन लगेगा सूर्यग्रहण…रहें सावधान!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मार्च महीने में इस दिन लगेगा सूर्यग्रहण…रहें सावधान, इन लोगों की बढ़ेगी परेशानी, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Solar Eclipse 2025: ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को शुभ या अशुभ प्रभावों से जोड़कर देखा जाता है. गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इससे गर्भवती* महिलाओं पर क्या असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं:

सूर्य ग्रहण आकाश से जुड़ी हुई एक खास घटना है, जिसे विज्ञान और ज्योतिष दोनों में महत्वपूर्ण माना जाता है. वैज्ञानिकों के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जबकि ज्योतिष में इसे शुभ या अशुभ प्रभावों से जोड़ा जाता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इस समय निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान देने वाली बातें

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई सिलाई का कार्य नहीं करना चाहिए.

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू-छुरी का उपयोग नहीं करना चाहिए.

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली अदृश्य किरणें गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के समय सोना अशुभ माना जाता है.

ग्रहण के समय देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए.

ग्रहण के दौरान खाना बनाने और खाने से बचने की सलाह दी जाती है, मान्यता है कि इस समय की अशुद्ध किरणें भोजन को दूषित कर सकती है.

2025 में होने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान घर के अंदर रहना, भारी काम न करना, और भोजन व मूर्ति स्पर्श से बचना उचित माना जाता है. हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से कोई सिद्ध नुकसान नहीं है, फिर भी मानसिक शांति और परंपराओं के सम्मान के लिए जरूरी सावधानियां अपनाई जा सकती है.

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']