Jaat Box Office Collection Day 11: सनी देओल स्टारर फिल्म जाट का बोलबाला इस वक्त हर तरफ बना हुआ है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Jaat Box Office Collection Day 11: सनी देओल स्टारर फिल्म जाट का बोलबाला इस वक्त हर तरफ बना हुआ है।

सेकेंड वीक में बॉक्स ऑफिस पर एक्शन थ्रिलर जाट ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। अक्षय कुमार स्टारर केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) की रिलीज के बाद भी इस मूवी ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की है।

दूसरे रविवार को जाट ने एक बार फिर से कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और ये बता दिया है कि सनी देओल का स्टारडम सब पर भारी पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन जाट ने कितना कलेक्शन किया है।

जाट ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़

ऐसा माना जा रहा था कि केसरी 2 की रिलीज के बाद सनी देलोल की जाट की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और जाट ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए केसरी 2 को कड़ी चुनौती दी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस एक्शन मूवी ने रिलीज के 11वें दिन 5.15 करोड़ की शानदार कलेक्शन किया है, जोकि बड़ी बात है।

पिछले दो दिनों की तुलना में आज जाट की कमाई काफी अधिक रही है, जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वाकई इस मूवी का जाद फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज को इतना समय बीतने के बाद भी जाट का क्रेज ऑडियंस में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है जो सनी देओल की ये फिल्म फिलहाल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है।

जाट का कलेक्शन ग्राफ

दिन कलेक्शन

पहला दिन 9.62 करोड़

दूसरा दिन 7 करोड़

तीसरा दिन 9.95 करोड़

चौथा दिन 14.05 करोड़

पांचवा दिन 7.30 करोड़

छठा दिन 6 करोड़

सातवां दिन 4.05 करोड़

आठवां दिन 4.27 करोड़

नौवां दिन 3.95 करोड़

दसवां दिन 3.90 करोड़

11वां दिन 5.15 करोड़

कुल कमाई 75.24 करोड़

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']