जनजातीय रंगों से सराबोर बालाघाट में ‘किसान सम्मेलन कार्यक्रम’ का दीप-प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया तथा दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जनजातीय रंगों से सराबोर बालाघाट में ‘किसान सम्मेलन कार्यक्रम’ का दीप-प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया तथा दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए; साथ ही ₹7.26 करोड़ की लागत से निर्मित सर्वसुविधा युक्त ‘हॉकी एस्ट्रोटर्फ’ का लोकार्पण कर हॉकी प्लेयर्स को शुभकामनाएं दीं।

उन्नत तकनीक से निर्मित यह टर्फ निश्चित ही हमारे राष्ट्रीय खेल के एथलीट्स को बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा और यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र को ₹264 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण की सौगात दी एवं ₹61 करोड़ से अधिक लागत के नए कार्यों का भूमि-पूजन किया; साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']