शीघ्र ही दतिया एवं सतना हवाई अड्डे का लोकार्पण होगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उड़ान भरते दतिया को अब लगेंगे पँख

यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं, इसी क्रम में नागर विमान महानिदेशालय ने 118 एकड़ क्षेत्रफल में दतिया हवाई अड्डे को 3C/VFR श्रेणी के तहत पब्लिक एरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्रदान किया है। दतिया की जनता की बर्षों की आशा पूरी होने जा रही है। दतिया का हवाई अड्डा मध्य प्रदेश का आठवां पब्लिक ऐरोड्रम हवाई अड्डा होगा। इससे केवल दतिया ही नहीं संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में व्यापार व पर्यटन के लिए नई संभावनाएं व सुविधाएं प्राप्त होंगी। शीघ्र ही दतिया एवं सतना हवाई अड्डे का लोकार्पण होगा। इस विशेष सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav जी को दतिया जिले एवं संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत आभार।

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']