👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हमारे देश की सेवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों से जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय और प्रेरणादायक है।

1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने RSS की नींव एक उद्देश्य के साथ रखी — भारतीय समाज में अनुशासन, सेवा और राष्ट्र भावना को बढ़ावा देना।

हेडगेवार जी के बाद माधव सदाशिव राव गोलवलकर गुरु जी ने इस संगठन को आगे बढ़ाया और संदेश दिया ‘इदं राष्ट्राय, इदं न मम’।

यही भावना संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक में आज भी जीवंत है।

इन 100 वर्षों की यात्रा में संघ ने लाखों स्वयंसेवकों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से जोड़कर समाज और राष्ट्र की सेवा का मार्ग दिखाया है।

चाहे प्राकृतिक आपदा हो, राष्ट्रीय संकट या अन्य कोई जरूरत, संघ के स्वयंसेवक हमेशा सबसे पहले सहायता के लिए खड़े रहते हैं।

*देखिए, 100 वर्षों में संघ के अतुलनीय सफर की एक झलक…*

#RSS100Years

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']