पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पहलगाम आतंकी हमले पर सउदी से PM मोदी की दो टूक- घटना को अंजाम देने वाले बचेंगे नहीं, पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया।

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।आतंकी हमले में 1 की मौत, 12 घायल! पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 1 पर्यटक की मौत हो गई है, वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहा हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां पुलिस ने जंगलों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। इस हमले को 04 विदेशी आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। श्रीनगर के लिए रवाना हुए अमित शाह! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत कर हमले की जानकारी दी। पीएम से बातचीत करने के लिए अमित शाह ने बड़ा फैसला लिया। बता दें, पीएम मोदी से बातचीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि वो तुरंत श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।”

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']