रोहित शर्मा ने 33 छक्के जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रोहित शर्मा ने 33 छक्के जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास!

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से जाना जाता है. इसकी वजह रोहित की बड़ी और विस्फोटक पारियां खेलने की काबिलियत रही है. इन पारियों में भी जो बात सबसे खास होती है वो रोहित की छक्के बरसाने की आदत है. भारतीय कप्तान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ही सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. अब रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित ने कुछ बड़े शॉट्स खेलकर क्रिस गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया.

रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

दुबई में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से 252 रन का लक्ष्य मिला. इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित ने तेज शुरुआत की और वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की याद दिला दी, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक तेज पारी खेली थी. कुछ वैसा ही हमला उन्होंने इस बार भी किया और शुरुआती 8 ओवर के अंदर ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी.

इस तेज शुरुआत के दौरान रोहित ने कीवी तेज गेंदबाजों पर 3 शानदार छक्के भी जमा दिये और इसमें से तीसरे छक्के के साथ रोहित ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित का ये 33वां छक्का था. इस तरह रोहित ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेस ने चेज करते हुए 32 छक्के लगाए थे. अब ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान के नाम दर्ज हो गया.

_📺📱 Start Watching ttps://whatsapp.com/channel/0029Vb25uix3wtb7VE0GXJ3U

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']