👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में करीब 2 घंटे तक मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से गई तमाम तैयारियों का जायजा लिया!

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']