*लव जिहाद: बागपत के शोएब ने आशीष बनकर धार की युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल*
वह फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। साथ ही मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी। इन्कार करने के बाद आरोपित ने अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने पीथमपुर सेक्टर-3 थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।_धार। जिले के पीथमपुर के सेक्टर-3 में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। बागपत के मूल निवासी युवक शोएब ने अपनी पहचान छिपाकर आशीष के रूप में युवती से दोस्ती की और बाद में दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती के अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। मतांतरण से इन्कार करने पर शोएब ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।


