*जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आज सतना में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में सहभागी होकर पैदल मार्च किया तथा दिवंगतों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।*
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह हमला भारत की आत्मा पर है और अब समय आ गया है, जब आतंकवाद के समूल नाश की निर्णायक शुरुआत होगी।
आज देश एकजुट है, सजग है और आतंक के विरुद्ध एक स्वर में खड़ा है। आतंक फैलाने वालों को उनके पापों का दंड अवश्य मिलेगा।
जुलूस में राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी जी, चित्रकूट विधायक श्री सुरेंद्र गहरवार जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडे जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सौभाग्य केसरी जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
#PahalgamTerroristAttack


