👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। J&K Pahalgam Terror Attack LIVE Updates* :

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया जिसमें दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर- ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। अमित शाह ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचे हैं। गृह मंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। मुसलमान नहीं बोलते ही मार दी गोली.

आंखों के सामने पति को गोली मारे जाने के बाद से एशान्या के आंसू नहीं थम रहे. बताया कि वह पूरे परिवार के साथ मंगलवार को ही पहलगाम पहुंचे थे।

पहलगाम के ऊंचाई वाले मैदान में घुड़सवारी करके गेट तक पहुंचे थे। वहां से करीब 50 मीटर दूरी पर वह, शुभम और बहन शांभवी एक साथ बैठे थे। मम्मी-पापा गेट के पास थे। उसी दौरान एक आतंकी ने आकर पूछा कि मुसलमान हो या हिंदू। वह उसकी बातें समझ नहीं पाईं।

फिर दोबारा पूछा कि मुसलमान हो तो कलमा पढ़ो। उसकी बातों को मजाक समझा और हम लोगों ने कहा कि नहीं भइया हम मुसलमान नहीं हैं।

इतना कहते ही उसने पति को गोली मार दी। आंखों के सामने पति की जान चली गई और वह कुछ नहीं कर सकी। आतंकी उसको भी मार देते, लेकिन बहन और मम्मी-पापा मुझे खींचते हुए नीचे ले गए।

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']