👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

CM मोहन यादव को आया गुस्सा… बोले- इतना बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क बनाया, सीटें खाली हैं!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क की खाली सीटों पर नाराजगी जताई। उन्होंने युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने, ब्रांड वैल्यू बढ़ाने और योजनाओं को परिणामोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।_

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 9 अप्रैल 2025 को तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में ग्लोबल स्किल पार्क में खाली सीटों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट युवाओं को कौशल और रोजगार देने के लिए बनाया गया था, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही। मुख्यमंत्री ने स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने और सभी सीटें भरने के निर्देश दिए।

बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']