👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेंगलुरु ने 10 साल बाद वानखेड़े में लहराया जीत का परचम!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-20 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी थी. मुंबई को जीत के लिए 222 रन बनाने थे. लेकिन मुंबई 209 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके!

[the_ad_group id="227"]
[democracy id="1"]

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना अब जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि जमीन के नीचे इतिहास रचने जा रही है। ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए देश की सबसे आधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भोपाल पहुंच चुकी हैं । मध्य प्रदेश में पहली बार 3.39 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाई जाएगी, जो पुल पातारा से लेकर बड़ा बाग सिंधी कालोनी तक फैलेगी। इस ट्विन टनल के जरिए मेट्रो भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों के नीचे से गुजरेगी। करीब 65 फीट गहराई में बनने वाली यह टनल शहर के ट्रैफिक और विरासत को बिना प्रभावित किए आधुनिक परिवहन की नई राह खोलेगी । मार्च 2026 से टीबीएम मशीनों से खोदाई का काम शुरू होगा। अंडर ग्राउंड कॉरिडोर तैयार होने से करोंद की तरफ आ रही मेट्रो लाइन जुड़ेगी। आरेंज लाइन के अंडरग्राउंड कॉरिडोर को बनाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने टीबीएम मशीन को बेंगलुरू से खरीदा है। एक मशीन की गोलाई 5.8 मीटर है। एक मशीन एक दिन में औसत 15 मीटर तक खोदाई करेगी।

[the_ad id='14896']