ईद पर बरेली में बवाल, 2 समुदाय आमने-सामने; फायरिंग में 3 को लगी गोली; लड़की को भगा ले जाने के बाद तनाव
उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग की. इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.


