भारत ‘औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी ही हिंसा के जिम्मेदार’, BJP विधायक की दो टूक- एक भी उपद्रवी नहीं बचेंगे.
औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी ही हिंसा के जिम्मेदार’, BJP विधायक की दो टूक- एक भी उपद्रवी नहीं बचेंगे
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि नागपुर मे जो हिंसा हुई उसके जिम्मेदार अबू आजमी हैं। अबू आजमी ने बयान देकर इसक
Nagpur Violence : महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात हुई हिंसा पर सियासी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष की ओर से हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, तो सत्ताधारी भाजपा ने इस विवाद के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी को जिम्मेदार बताया है।
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि नागपुर मे जो हिंसा हुई उसके जिम्मेदार अबू आजमी हैं। अबू आजमी ने बयान देकर इसकी शुरूआत की, जिसकी वजह से नागपुर में हिंसा हुई। उद्धव ठाकरे के जो नेता सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं उन्ही की पार्टी के अबू आजमी साथ में थे।
हिंसा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा- राम कदमराम कदम ने कहा कि नागपुर में जो हिंसा हुई इसके जिम्मेदार कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट, उद्धव ठाकरे के लोग हैं, नागपुर में इनके लोग ही पत्थरबाजी किए हैं और पेट्रोल बम फेके हैं। नागपुर में जिसने हिंसा फैलाई हैं उनमें से किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।


