आज गांधीनगर में ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स सेंटर’ का शिलान्यास किया। विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त यह स्पोर्ट्स सेंटर दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, रिसोर्स व सहायता प्रदान कर उनकी क्षमताओं को विकसित करने का काम करेगा।
साथ ही, गांधीनगर में नागरिक सेवाओं को सरल, तेज व पारदर्शी बनाने हेतु गुजरात सरकार के DST और केंद्र सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर के बीच हुए MoU से अब सरकारी सेवाएँ डिजिटल रूप से नागरिकों के द्वार तक पहुँचेंगी। इससे लोगों के समय व धन की बचत होगी।


