दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति, परंपरा व विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर ‘बागेश्वर धाम’ के पीठाधीश्वर, पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा आयोजित ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में सहभागिता की। दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति, परंपरा व विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है